मुंबई, दिल्ली से बेंगलुरु तक सेलिब्रेशन, लाल चौक पर जुटे लोग; वाराणसी में 2024 की आखिरी गंगा आरती की गई

साल 2025 आखिर आ ही गया। देशभर में नए साल का जश्न मनाया जा रहा है। इससे पहले वाराणसी के दशश्वमेध घाट और अयोध्या में सरयू घाट पर 2024 की आखिरी आरती की गई। ओडिशा के पुरी में श्री जगन्नाथ मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में लाल चौक पर बड़ी संख्या में लोग नया साल मनाने के लिए जमा हुए हैं। दिल्ली के इंडिया गेट से मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया तक लोग जश्न बना रहे हैं। दिल्ली में ठंड के बावजूद लोग घरों बाहर हैं।

दुनिया भर में साल 2025 का ग्रैंड वेलकम किया जा रहा है। अलग अलग देशों में लोगों ने शानदार आतिशबाजी कर नए साल का स्वागत किया। भारत से पहले चीन, मलेशिया, सिंगापुर, न्यूजीलैंड जैसे देशों में नए साल का आगाज हुआ। जापान में परंपरा के मुताबिक नए साल पर बौद्ध मंदिरों में 108 बार घंटियां बजाई गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

May 27, 2026
12:50 am

Welcome to News Chowkidar, for advertisement related information or To become our media partner contact: +91 8383006191, +91 9891223775, +91 9818834041, +91 8800983159