रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट के पास एक LPG स्टेशन पर दो विस्फोटों में दो लोगों की मौत हो गई और 56 लोग घायल हो गए हैं। अंतरराष्ट्रीय मीडिया ने अधिकारियों के हवाले से यह जानकारी दी है। सरकार के मुताबिक, बुखारेस्ट के उत्तर में क्रेवेडिया कम्यून में आग बुझाने में मदद कर रहे 39 से ज्यादा दमकलकर्मी दूसरे विस्फोट में घायल हुए। इसके अलावा लगभग 10 से ज्यादा की हालत गंभीर है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक घटनास्थल पर आग लगने के बाद लगभग 25 दमकल गाड़ियां आग पर काबू पाने के लिए मौके पर पहुंचीं। हालांकि, प्रधानमंत्री मार्सेल सिओलाकू ने कहा कि घायलों को इलाज के लिए विदेश भेजा जा सकता है।
Related Posts
बिशन सिंह बेदी क्रिकेटर ही नहीं, एक बेहतरीन इंसान के साथ मजाकिया भी थे।
विजय कुमार।नई दिल्ली, 23 अक्टूबर। भारत में इन दिनों विश्व कप क्रिकेट को लेकरमाहौल बना हुआ है। जहां मेजबान भारत ने पांच मैच जीत कर अपने को अंकतालिका के पहले स्थान पर बनाया हुआ है। मगर विश्व कप के पूरे होने सेपूर्व ही क्रिकेटजगत के लिए एक बुरी खबर सामने आई है, कि भारतीय टीम […]
आईसीसी टी-20 विश्व कप क्रिकेट टृाफी आगमन पर गंगा इंटरनेशनल स्कूल मैं भव्य स्वागत।
नई दिल्ली, जनवरी। गंगा इंटरनेशनल स्कूल हिरण कोदरा में आईसीसी टी -20 क्रिकेट टृाफी का भव्य स्वागत किया गया। टृाफी के आने आने पर स्कूल छात्रों में उत्साह भरा हुआ देखा जा सकता था। गंगा इंटरनेशनल स्कूल के सीईओ भारत गुप्ता ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि विश्व क्रिकेट के […]
पहली बार एकसाथ 135 देश के लोगों ने किया योग
UN के हेडक्वार्टर में बुधवार को PM नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में हुए अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बना। दुनिया में पहली बार एक साथ 135 देशों के प्रतिनिधियों ने योग किया। इसके बाद गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के अधिकारी माइकल एम्परिक ने UN में भारत की राजदूत रुचिरा कंबोज को वर्ल्ड […]
