रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट के पास एक LPG स्टेशन पर दो विस्फोटों में दो लोगों की मौत हो गई और 56 लोग घायल हो गए हैं। अंतरराष्ट्रीय मीडिया ने अधिकारियों के हवाले से यह जानकारी दी है। सरकार के मुताबिक, बुखारेस्ट के उत्तर में क्रेवेडिया कम्यून में आग बुझाने में मदद कर रहे 39 से ज्यादा दमकलकर्मी दूसरे विस्फोट में घायल हुए। इसके अलावा लगभग 10 से ज्यादा की हालत गंभीर है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक घटनास्थल पर आग लगने के बाद लगभग 25 दमकल गाड़ियां आग पर काबू पाने के लिए मौके पर पहुंचीं। हालांकि, प्रधानमंत्री मार्सेल सिओलाकू ने कहा कि घायलों को इलाज के लिए विदेश भेजा जा सकता है।
Related Posts
पालिका परिषद ने अपनी बैठक में नागरिक केंद्रित और बुनियादी ढांचे संबंधी कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी।
नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) ने अपनी परिषद की बैठक परिषद के अध्यक्ष – श्री अमित यादव की अध्यक्षता में उपाध्यक्ष – श्री सतीश उपाध्याय, विधायक और सदस्य एनडीएमसी- श्री वीरेंद्र सिंह कादियान, परिषद के सदस्यों – श्रीमती विशाखा शैलानी और श्री गिरीश सचदेवा की उपस्थिति में आयोजित की। इस बैठक में परिषद नागरिक केंद्रित और बुनियादी ढांचे संबंधी विभिन्न प्रस्तावों पर विचार किया […]
बीजेपी के बाद UDP-PDF ने एनपीपी का समर्थन किया, CM संगमा ने राज्यपाल को सौंपा 32 विधायकों का समर्थन पत्र
मेघालय में यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (UDP) और पीपुल्स डेमोक्रेटिक फ्रंट (PDF) ने राज्य में सरकार बनाने के लिए NPP को समर्थन दे दिया है। बीजेपी पहले ही एनपीपी को अपना समर्थन दे चुकी है। अब CM संगमा ने गवर्नर को 32 विधायकों के समर्थन का लेटर सौंप दिया है। संगमा 7 मार्च को CM पद […]
आग का गुबार, चारों ओर धुआं, लेबनान में इजरायल के ताबड़तोड़ हमले; किस मुहाने पर खड़ी है जंग?
इजरायल-हमास के बीच छिड़ी जंग में सैकड़ों जानें जा चुकी हैं. दोनों तरफ से युद्ध विराम को लेकर कोई संकेत नहीं मिल रहे हैं. इजरायल ने जहां हमास को मिटाने की कसम खाई है, वहीं आतंकी संगठन के लड़ाके निर्दोषों की जान ले रहे हैं. इस बीच लेबनान भी इजरायल की तरफ आंखें तिरछी की […]
