सीबीआई ने दिल्ली सरकार के दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड के कानून अधिकारी विजय मग्गो को शिकायतकर्ता से 5 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। विजय मग्गो ने 40 लाख रुपए रिश्वत मांगी थी। तलाशी के दौरान विजय मग्गो के घर से 3.79 करोड़ रुपए नकद बरामद हुए है। सीबीआई ने करोल बाग निवासी एक शिकायतकर्ता की शिकायत के आधार पर दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड के कानून अधिकारी विजय मग्गो, निजी व्यक्ति सतीश एवं अन्य अज्ञात व्यक्तियों सहित आरोपियों के विरुद्ध गुरुवार को मामला दर्ज किया। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि कानून अधिकारी विजय मग्गो ने पी.के. झा, प्रिंसीपल डायरेक्टर, दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड के साथ मिलीभगत करके उसकी दुकानों की सील खोलने के लिए 40 लाख रुपए रिश्वत मांगी ।
Related Posts
5 महीने में यूक्रेन के 2 शहर जीते, ट्रेनिंग कैंप पर हमले के बाद रिश्ते बिगड़े
24 जून को रूस ने अपनी ही प्राइवेट मिलिट्री वैगनर पर तख्तापलट की कोशिश करने के आरोप लगाए। इसके बाद मॉस्को को हाई अलर्ट पर रखा गया है और वहां तक पहुंचने वाले M-4 मोटर वे को ब्लॉक कर दिया गया है। रूस की सिक्योरिटी सर्विस FSB ने बताया है कि प्राइवेट आर्मी के माालिक […]
एनडीएमसी चैयरमैन ने प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों के लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर दो दिवसीय कार्यशाला का उद्घाटन किया
नई दिल्ली, 23 मार्च, 2023 . नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) के अध्यक्ष – श्री अमित यादव ने आज एनडीसीसी कन्वेंशन सेंटर, नई दिल्ली में अटल आदर्श विद्यालय और नवयुग स्कूल के प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों के लिए फाउंडेशन स्टेज के लिए राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा के संबंध में राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर दो दिवसीय […]
कोर्ट में 57 मिनट चली सुनवाई, पूर्व US प्रेसिडेंट बोले- अमेरिका नर्क में जा रहा है
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर मंगलवार को मैनहैटन की कोर्ट में 34 आरोप तय किए गए। उन पर पॉर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल को पैसे देकर चुप कराने और इलेक्शन कैंपेन के दौरान बिजनेस रिकॉर्ड में हेराफेरी करने के केस चल रहा है। अमेरिकी इतिहास में पहली बार किसी प्रेसिडेंट पर आपराधिक केस चलाया जा […]
