सुनामी की छोटी लहरें आनी शुरू; 50 किमी की गहराई में केंद्र था

जापान में आओमोरी प्रान्त के पास 7.6 तीव्रता का भूंकप आया है। देश की मौसम विज्ञान एजेंसी ने आओमोरी, इवाते और होक्काइडो प्रान्तों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की है।

आओमोरी में सुनामी की छोटी लहरें आनी शुरू हो गई हैं। फिलहाल उनकी ऊंचाई 40 सेमी तक है। यहां 3 मीटर तक ऊंची लहरें उठ सकती हैं।

भूकंप का केंद्र जापान के तट से 70 किमी दूर समुद्र में 50 किमी की गहराई में था। फिलहाल किसी के तरह के जान-माल के नुकसान की जानकारी नहीं है।

जापान दुनिया के सबसे ज्यादा भूकंप प्रभावित देशों में से एक है। यह चार बड़े टेक्टोनिक प्लेटों पर बसा है और प्रशांत महासागर के ‘रिंग ऑफ फायर’ का हिस्सा है। हर साल यहां करीब 1500 भूकंप आते हैं, जिनमें से ज्यादातर हल्के होते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

July 11, 2026
11:39 pm

Welcome to News Chowkidar, for advertisement related information or To become our media partner contact: +91 8383006191, +91 9891223775, +91 9818834041, +91 8800983159