पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान ने मंगलवार को विभिन्न जिलों के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को शैक्षिक भ्रमण के लिए हवाई यात्रा के माध्यम से देश के प्रमुख शैक्षिक संस्थानों में भेजने की घोषणा की, ताकि छात्रों के ज्ञान के दायरे को और विस्तृत किया जा सके. उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए छात्रों की पीठ थपथपाते हुए मुख्य मंत्री ने लुधियाना को छोड़कर सभी जिलों के दसवीं और बारहवीं कक्षा में मेरिट में आए छात्रों से बातचीत करते हुए कहा कि यह सभी के लिए गर्व और संतुष्टि का क्षण है. उन्होंने कहा कि जहां छात्रों ने इस सफलता के लिए आधी-आधी रात तक मेहनत की है, वहीं इन छात्रों का मार्गदर्शन करने वाले माता-पिता और शिक्षकों का योगदान भी कम नहीं है. भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार ने इन छात्रों की उपलब्धियों को मान्यता देने के लिए इस तरह के समारोह का आयोजन किया है.
Related Posts
गैस चैंबर बन रहे हैं दिल्ली-मुंबई, सिर पर बना प्रदूषण का छाता, IIT बॉम्बे की स्टडी में बड़ा खुलासा
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) बॉम्बे ने हाल ही में एक स्टडी में खुलासा किया है कि दिल्ली और मुंबई जैसे महानगरों में पिछले कुछ सालों से कार्बन डाइऑक्साइड और मीथेन जैसे ग्रीनहाउस गैसों के स्तर में लगातार वृद्धि हो रही है. यह स्टडी ऐसे वक्त पर सामने आई है, जब दिल्ली एयर क्वालिटी वापस खराब […]
दिल्ली में अधिकारों की जंग चलती रहेगी, न केजरीवाल पीछे हटेंगे, न केंद्र सरकार मानेगी
दिल्ली में पावर की लड़ाई और बढ़ गई है। सुप्रीम कोर्ट ने कुछ दिनों पहले कहा था कि भले ही दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा प्राप्त न हो, लेकिन वहाँ संघ-राज्य व्यवस्था कुछ हद तक तो लागू होनी ही चाहिए। सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ ने फ़ैसला दिया था कि पुलिस, क़ानून- व्यवस्था और […]
अरब सागर में मिसाइल ने सटीक निशाना मारा; 2 महीने पहले सुखोई से परीक्षण हुआ था
इंडियन नेवी ने अरब सागर में अपने जहाज से ब्रह्मोस का सफल परीक्षण किया है। DRDO द्वारा डिजाइन किए गए बूस्टर के साथ ब्रह्मोस मिसाइल ने अरब सागर में टारगेट पर सटीक हमला किया। मिसाइल का परीक्षण कोलकाता के बैटलशिप से किया गया। मिसाइल में स्वदेशी सामग्री बढ़ाने पर ब्रह्मोस एयरोस्पेस लगातार काम कर रहा […]
