पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान ने मंगलवार को विभिन्न जिलों के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को शैक्षिक भ्रमण के लिए हवाई यात्रा के माध्यम से देश के प्रमुख शैक्षिक संस्थानों में भेजने की घोषणा की, ताकि छात्रों के ज्ञान के दायरे को और विस्तृत किया जा सके. उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए छात्रों की पीठ थपथपाते हुए मुख्य मंत्री ने लुधियाना को छोड़कर सभी जिलों के दसवीं और बारहवीं कक्षा में मेरिट में आए छात्रों से बातचीत करते हुए कहा कि यह सभी के लिए गर्व और संतुष्टि का क्षण है. उन्होंने कहा कि जहां छात्रों ने इस सफलता के लिए आधी-आधी रात तक मेहनत की है, वहीं इन छात्रों का मार्गदर्शन करने वाले माता-पिता और शिक्षकों का योगदान भी कम नहीं है. भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार ने इन छात्रों की उपलब्धियों को मान्यता देने के लिए इस तरह के समारोह का आयोजन किया है.
Related Posts
भारत देश के पदक विजेता पहलवान अपनी ही फेडरेशन के खिलाफ जंतर मंतर पर धरना देने बैठे
-कुश्ती फेडरेशन के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह शरण पर, पदक विजेता पहलवानों ने लगाए यौन शोषण के आरोप।-आरोप साबित हुए तो फांसी लगा लूंगा-बृजभूषण सिंह शरण-विजय कुमारनई दिल्ली,18 जनवरी। दिल्ली के जंतर-मंतर पर बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट, साक्षी मलिक ने भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूष्ण शरण पर लडृकियों के साथ यौन शोषण जैसे कई […]
दिल्ली में बीजेपी की बड़ी बैठक हुई शुरू, कई बड़े नेता शामिल
: भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा ) संगठनात्मक चुनाव की समीक्षा बैठक रविवार को राष्ट्रीय राजधानी स्थित पार्टी मुख्यालय विस्तार कार्यालय में चल रही है. बैठक में संगठन महासचिव बीएल संतोष, राष्ट्रीय महासचिव, सभी प्रदेश अध्यक्ष, राज्य संगठन महासचिव और संगठन चुनाव प्रभारी सह प्रभारी मौजूद हैं. दोपहर 12 बजे बैठक के सत्र को पार्टी […]
लोकसभा में शुक्रवार से होगी संविधान पर दो दिवसीय बहस, पीएम मोदी भी लेंगे हिस्सा
Lok Sabha: लोकसभा के सूचीबद्ध एजेंडे के मुताबिक, भारत के संविधान को अपनाने की 75वीं वर्षगांठ पर विशेष चर्चा होगी। चर्चा प्रश्नकाल के बाद शुरू होगी। जिसे निचले सदन के एजेंडे में भी सूचीबद्ध किया गया है। देश में संविधान को अपनाए जाने के 75वें वर्ष की शुरुआत के उपलक्ष्य में शुक्रवार को लोकसभा में संविधान […]
