80 साल 8 महीने की उम्र पूरी करने पर दिया जाता है; फर्स्ट लेडी को डायमंड गिफ्ट किया

प्राइवेट डिनर के लिए व्हाइट हाउस पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो वाइडेन को ‘दस दानम’ दिया। भारत में परम्परा है कि पूर्णिमा के एक हजार चांद देखने वाले को ये दान दिया जाता है। कैलेंडर कैलकुलेशन के मुताबिक किसी भी व्यक्ति की उम्र 80 साल 8 महीने होने पर वह एक हजार फुल मून देख चुका होता है। बाइडेन लगभग इसी उम्र के हैं। नवंबर में वे अपना 81वां जन्मदिन मनाएंगे।

अमेरिका दौरे के दूसरे दिन बुधवार को रात करीब 9 बजे (अमेरिकी समय के मुताबिक) मोदी व्हाइट हाउस पहुंचे। यहां राष्ट्रपति बाइडेन और फर्स्ट लेडी ने उनका स्वागत किया। डिनर में भारतीय NSA अजित डोभाल और अमेरिका के NSA जेक सुलिवन मौजूद थे। डिनर मेन्यू में बाइडेन का पसंदीदा पास्ता और आइसक्रीम शामिल थी।

डिनर के दौरान PM मोदी ने उन्हें मैसूर के चंदन से बना एक खास बॉक्स गिफ्ट किया, जिसे जयपुर के कारीगरों ने बनाया है। इस बॉक्स के अंदर भगवान गणेश की एक मूर्ति और चांदी के एक दीये के साथ छोटी-छोटी डिब्बियों में 10 गिफ्ट्स हैं। ये सभी गिफ्ट्स भारतीय परंपरा के मुताबिक तय किए गए हैं। इनके अलावा प्रधानमंत्री ने अमेरिका की फर्स्ट लेडी को डायमंड भी गिफ्ट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

May 23, 2026
11:31 pm

Welcome to News Chowkidar, for advertisement related information or To become our media partner contact: +91 8383006191, +91 9891223775, +91 9818834041, +91 8800983159