लोकसभा अध्यक्षों की कहानी: कभी पहली बार के MP तो कभी विपक्षी नेता बने स्पीकर, किसी ने पद मिलते ही पार्टी छोड़ी

भारतीय संविधान के अनुच्छेद 93 में लोकसभा के अध्यक्ष के चुनाव का जिक्र किया गया है। गणेश वासुदेव मावलंकर लोकसभा के पहले अध्यक्ष थे। नीलम संजीव रेड्डी ऐसे एकमात्र अध्यक्ष हैं जिन्होंने अध्यक्ष बनने के बाद अपनी पार्टी कांग्रेस से त्यागपत्र दे दिया था।

लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बने। सरकार का गठन होने के साथ ही मंत्रियों को उनके मंत्रालय भी सौंप दिए गए हैं। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि 18वीं लोकसभा का अध्यक्ष कौन होगा? इस प्रश्न का उत्तर 26 जून को मिल जाएगा। दरअसल, 26 जून को लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव होना है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इसे लेकर अधिसूचना भी जारी कर दी है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

May 27, 2026
12:12 am

Welcome to News Chowkidar, for advertisement related information or To become our media partner contact: +91 8383006191, +91 9891223775, +91 9818834041, +91 8800983159