पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान ने मंगलवार को विभिन्न जिलों के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को शैक्षिक भ्रमण के लिए हवाई यात्रा के माध्यम से देश के प्रमुख शैक्षिक संस्थानों में भेजने की घोषणा की, ताकि छात्रों के ज्ञान के दायरे को और विस्तृत किया जा सके. उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए छात्रों की पीठ थपथपाते हुए मुख्य मंत्री ने लुधियाना को छोड़कर सभी जिलों के दसवीं और बारहवीं कक्षा में मेरिट में आए छात्रों से बातचीत करते हुए कहा कि यह सभी के लिए गर्व और संतुष्टि का क्षण है. उन्होंने कहा कि जहां छात्रों ने इस सफलता के लिए आधी-आधी रात तक मेहनत की है, वहीं इन छात्रों का मार्गदर्शन करने वाले माता-पिता और शिक्षकों का योगदान भी कम नहीं है. भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार ने इन छात्रों की उपलब्धियों को मान्यता देने के लिए इस तरह के समारोह का आयोजन किया है.
Related Posts
अयोध्या पहुंचे सीएम योगी, राम जन्मभूमि मंदिर के ध्वजारोहण समारोह की तैयारियों का जायजा लिया
सीएम योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में राम मंदिर ध्वजारोहण समारोह की तैयारियों की समीक्षा की, जिसमें पीएम मोदी शामिल होंगे। पीएम रोड शो भी करेंगे। कार्यक्रम के लिए सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तैयारियों की लगातार निगरानी कर रहे हैं और सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा है। मुख्यमंत्री […]
सबसे बड़ी ड्रिल में US-फिलीपींस के 17 हजार सैनिक शामिल होंगे, साउथ-चाइना सी में होगी लाइव फायरिंग
ताइवान के पास चीन की मिलिट्री ड्रिल खत्म होने के अगले ही दिन मंगलवार को अमेरिका और फिलीपींस ने अपना अब तक का सबसे बड़ा युद्धाभ्यास शुरू कर दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस युद्धाभ्यास में साउथ चाइना सी में डूबे एक जहाज पर लाइव फायरिंग की एक्सरसाइज भी की जाएगी। युद्धाभ्यास में 17 हजार […]
मोदी को नाइजीरिया का दूसरा सर्वोच्च सम्मान, क्वीन एलिजाबेथ के बाद पुरस्कार पाने वाले पहले शख्स बने
नाइजीरिया ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने दूसरे सबसे बड़े राष्ट्रीय सम्मान ‘ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर नाइजर’ से सम्मानित किया। इस सम्मान के साथ ही प्रधानमंत्री मोदी दूसरी ऐसे विदेशी नेता बन गए हैं, जिन्हें प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किया गया है। महारानी एलिजाबेथ के बाद पुरस्कार पाने वाले दूससे शख्स बनेपुरस्कार प्राप्त […]
