दिल्ली क्रिकेट के बेहतर प्रदर्शन हेतू फिटनेस और स्किल कैंप लगाए गए है- अशोक शर्मा सचिव डीडीसीए।

विजय कुमार
नई दिल्ली,23 जून। डीडीसीए के सचिव अशोक शर्मा मामा इस बार खिलाडियों को
मैदान पर उतरने से पूर्व मजबूती के साथ खडे होने के विकल्प पर ध्यान दे
रहे है। अशोक शर्मा ने एक बातचीत में बताया कि हमने रणजी टृाफी और अन्य
उम्रों के खिलाडियों की तैयारी के लिए तो फिटनेस कैंप पहले ही शुरू कर
दिया है। लेकिन इस बार हम महिला खिलाडियों को भी फिटनेस और स्किल में
पीछे नहीं रहने देना चाहते है। डीडीसीए की महिलाओं ने पिछले सीजन में
अंडर 23 का खिताब जीता था। ऐसे में उनको इस साल सीनियर और जूनियर में
बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया जा रहा हैं। इसके तहत रेलवे के
करनैल सिंह स्टेडियम पर पहली महिला द्रोणाचार्य कोच सुनीता शर्मा की देख
रेख में एक 15 दिवसीय फिटनेस और स्किल कैंप लगाया गया है। जिसमें 70 से
अधिक सीनियर और जूनियर वर्गो की महिला खिलाडी शामिल है।
अशोक शर्मा ने बताया कि कैंप में 50 सीनियर और जूनियर अंडर 19 व 16 आयु
वर्ग की 20 खिलाडियों को रखा गया है, ताकि जूनियर से सीनियर में आने वाली
खिलाडी भविष्य में बेहतर प्रदर्शन करें। इसी तरह से सीनियर पुरूषो में भी
करीबन 100 से अधिक हर वर्ग के खिलाडियों को रखा गया है ताकि इस बार रणजी
टृाफी में दिल्ली का प्रदर्शन अच्छा रहें। पुरूषो का कैंप स्टीफन कालेज
मैदान मोरीगेट पर लगा हुआ है। यह दोनों ही कैंप जुलाई माह के पहले सप्ताह
तक चलेंगे। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में भी इसी तरह से खिलाडियों
का कैंप लगाया जाएगा, ताकि हर स्तर पर खिलाडियों को परखा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 25, 2026
12:10 pm

Welcome to News Chowkidar, for advertisement related information or To become our media partner contact: +91 8383006191, +91 9891223775, +91 9818834041, +91 8800983159