इजरायल-ईरान के बीच जंग जारी है. दोनों ही देश लगातार एक दूसरे पर मिसाइलों से हमला कर रहे हैं. इस हमले में अमेरिका भी सीधे तौर पर शामिल हुआ है. उसने ईरान के 3 न्यूक्लियर साइट्स इस्फाहन, नतांज और फोर्डो पर हमला किया. इसके बाद से आग बबूला ईरान ने इजरायल पर तेजी से जवाबी कार्रवाई शुरू की. इजरायली डिफेंस फोर्स का दावा है कि IAF के 20 फाइटर जेट ने हमीदान, केरमानशाह और तेहरान में 30 से ज्यादा हथियारों का इस्तेमाल करके बम गिराए. IDF के मुताबिक ये हमले खुफिया जानकारी के आधार पर किए गए. वहीं इजरायल के हमले में ईरान के 9 सैनिकों की मौत हुई है, जिनमें से 7 इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के सदस्य थे. तेल अवीव में भी ईरान के हमले के खतरे को देखते हुए लगातार सायरन बज रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि अमेरिका की ओर से ईरान के परमाणु ठिकानों में किए गए हमले से ईरान को काफी नुकसान हुआ है. इसके अलावा अमेरिकी हमले को लेकर ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराची रूसी राष्ट्रपति के साथ गंभीर चर्चा को लेकर रूस पहुंचे हैं.भारत इजरायल-ईरान के बीच जारी जंग में अपने नागरिकों को वहां से सुरक्षित निकाल रहा है. इसके लिए 600 लोग 3 विमानों में बैठकर भारत लौटेंगे. नागरिकों को सबसे पहले भूमिमार्ग से जॉर्डन पहुंचाया जा रहा है. उसके बाद वे अम्मान से होते हुए भारत आएंगे.
Related Posts
पाकिस्तान में खूनी खेल जारी; क्वेटा रेलवे स्टेशन पर बम विस्फोट, 27 लोगों की मौत की खबर, 62 घायल
बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने हमले की जिम्मेदारी ली है। यह एक जातीय बलूच अलगाववादी समूह है, जिसे आतंकवादी संगठन घोषित किया गया है। बीएलए का आरोप है कि संघीय सरकार बलूचिस्तान के संसाधनों का दोहन कर रही है। पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में भीड़भाड़ वाले रेलवे स्टेशन पर शनिवार को शक्तिशाली बम विस्फोट […]
15 दिन बाद भी शांत नहीं हुई लॉस एंजेलिस में जंगल की आग, 50 हजार लोगों को घर छोड़ने के आदेश
अमेरिका में लॉस एंजिलिस के उत्तरी पर्वतीय क्षेत्र में लगी भीषण और तेजी से फैलती आग के कारण वहां रहने वाले 50,000 से अधिक लोगों को जगह खाली करने का आदेश जारी किया गया है. वहीं, दक्षिणी कैलिफोर्निया में प्रचंड हवाओं के कारण दो स्थानों पर पहले भड़की आग अब तक शांत नहीं हो पाई […]
भीषण गर्मी फिर भी कालकाजी मंदिर में लगा भक्तों का तांता
विजय कुमार कोटः लोग धूप में नंगे पांव खड़े होकर माता के दर्शन का इंतजार करते हैं। मंदिर में भक्तों को मां के दर्शन में कोई दिक्कत न हो इसके लिए सभी प्रबंध किए गए हैं। जगह-जगह पर शेड लगाए गए हैं ताकि भक्तों को धूप में न खड़ा होना पड़े। – रत्न भारद्वाज और […]
