CM बोले- पटाखे फोड़ने से आग लगी; क्लब मैनेजर सहित 4 गिरफ्तार, 3 अधिकारी सस्पेंड

गोवा के अरपोरा इलाके में शनिवार देर रात एक नाइट क्लब में आग लगने से 25 लोगों की मौत हो गई, मरने वाले में 20 क्लब के ही कर्मचारी हैं। गोवा पुलिस ने क्लब मैनेजर सहित 4 लोगों को गिरफ्तार किया है।

CM प्रमोद सावंत ने कहा, शुरुआती जांच के मुताबिक पटाखे फोड़ने से आग लगी। कुछ लोग बाहर आ गए लेकिन कुछ नहीं आ सके, जिससे उनकी जान चली गई। पूरी जांच की जा रही है, और एक हफ्ते में रिपोर्ट मिल जाएगी। मृतक के परिजनों को 5 लाख रुपए मुआवजा दिया जाएगा।

गोवा सरकार ने नाइट क्लब को 2023 में अनुमति देने में लापरवाही के आरोप में तीन अधिकारियों पूर्व पंचायत डायरेक्टर सिद्धि तुषार हरलंकर, GSPCB की मेंबर सेक्रेटरी रहीं डॉ. शमिला मोंटेइरो और अरपोरा-नागोआ पंचायत के सेक्रेटरी रघुवीर बागकर को सस्पेंड कर दिया है।

शुरुआती जांच में पाया गया कि क्लब में फायर सेफ्टी नियमों का पालन नहीं हुआ था। अधिकारी और FSL टीम आग की वजह की जांच कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपए की सहायता की घोषणा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

March 5, 2026
5:44 am

Welcome to News Chowkidar, for advertisement related information or To become our media partner contact: +91 8383006191, +91 9891223775, +91 9818834041, +91 8800983159