देश की शिक्षा व्यवस्था और न्यायपालिका को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है. NCERT की कक्षा आठवीं की किताब में ‘न्यायपालिका में करप्शन ‘ से जुड़े चैप्टर को चीफ जस्टिस ने सख्त नाराजगी जाहिर की है. चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि वो इस मसले पर स्वत: संज्ञान ले रहे है. किसी को भी इस बात की इजाजत नहीं दी जाएगी कि वो न्यायपालिका को बदनाम करें. चीफ जस्टिस ने यहां तक कहा कि यह सोची समझी चाल लगती है.
वरिष्ठ वकीलों ने CJI के सामने मामला रखा
आज कुछ वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल, अभिषेक मनु सिंघवी, मुकुल रोहतगी ने CJI के सामने यह मामला उठाया था. सिब्बल ने कहा कि यह दुःख की बात है कि कक्षा आठ के बच्चों को न्यायपालिका में करप्शन के बारे में पढ़ाया जा रहा है.न्यायपालिका का हिस्सा होने के नाते हम इससे परेशान है. हमारे पास किताब की कॉपी है. इसमे मौजूद कंटेंट न्यायपालिका को बदनाम करने वाला है.
