PM मोदी के छोटे भाई प्रह्लाद मोदी की कार का हुआ एक्‍सीडेंट, परिवार संग जा रहे थे मैसूर, बेटे-बहू की हालत गंभीर

जानकारी के मुताबिक, जिस वक्‍त यह हादसा हुआ वह कार से मैसूर (कर्नाटक) के नजदीक बांदीपुरा जा रहे थे। उनकी कार कड़ाकोला में दुर्घटनाग्रस्‍त हुई। इस हादसे में उनकी कार का अगला हिस्‍सा बुरी तरह क्षतिग्रस्‍त हो गया। गनीमत थी हादसे होते ही स्थानीय लोग बचाव के लिए दौड़ पड़े।

बताया जा रहा है कि इस दुर्घटना में उनके बेटे और बहू को गंभीर चोटें आई हैं और उनकी हालत गंभीर है। उपचार के लिए सभी को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के आला अधिकारियों का कहना है कि जांच की जा रही है यह हादसा किन परिस्थतियों में हुआ। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

September 23, 2026
11:16 am

Welcome to News Chowkidar, for advertisement related information or To become our media partner contact: +91 8383006191, +91 9891223775, +91 9818834041, +91 8800983159