PM मोदी को त्रिनिदाद-टोबैगो का सर्वोच्च सम्मान, संसद की संयुक्त सभा में संबोधन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी घाना की सफल यात्रा के बाद कैरेबियन देश त्रिनिदाद एंड टोबैगो पहुंचे। देश की राजधानी पोर्ट ऑफ स्पेन पहुंचने के बाद एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया गया

180 साल पहले भारतीय कठिन यात्रा के बाद यहां पहुंचे थे’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘180 साल पहले, पहले भारतीय समुद्र पार एक लंबी और कठिन यात्रा के बाद इस भूमि पर पहुंचे थे। भारतीय धुनें कैरेबियाई लय के साथ खूबसूरती से मिश्रित हुईं…राजनीति से लेकर कविता तक, क्रिकेट से लेकर वाणिज्य तक – वे हर क्षेत्र में योगदान देते हैं’

भारतीय वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के प्रशंसकों में से हैं- पीएम मोदी
त्रिनिदाद और टोबैगो के संसद में संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘मुझे कहना होगा कि भारतीय वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के सबसे उत्साही प्रशंसकों में से हैं। हम पूरे दिल से उनका उत्साहवर्धन करते हैं, सिवाय उस समय के जब वे भारत के खिलाफ खेल रहे हों।’

हमारे लिए लोकतंत्र जीवन जीने का एक तरीका है- पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘हम भारतीयों के लिए लोकतंत्र सिर्फ एक राजनीतिक मॉडल नहीं बल्कि हमारे लिए यह जीवन जीने का एक तरीका है। इस संसद में भी कुछ ऐसे सदस्य हैं जिनके पूर्वज भारत के बिहार राज्य से आए थे, जो महाजनपदों – प्राचीन गणराज्यों की भूमि है’।

इस राष्ट्र के लोगों ने दो महिला नेताओं को चुना- पीएम मोदी
त्रिनिदाद एवं टोबैगो की संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘इस महान राष्ट्र के लोगों ने दो उल्लेखनीय महिला नेताओं को चुना है – राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री। वे गर्व से खुद को प्रवासी भारतीयों की बेटियां कहती हैं। उन्हें अपनी भारतीय विरासत पर गर्व है… हमारे दोनों राष्ट्र औपनिवेशिक शासन की छाया से ऊपर उठे और साहस को अपनी स्याही और लोकतंत्र को अपनी कलम बनाकर अपनी कहानियां लिखीं।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

July 11, 2026
11:29 pm

Welcome to News Chowkidar, for advertisement related information or To become our media partner contact: +91 8383006191, +91 9891223775, +91 9818834041, +91 8800983159