अमेरिका तो 37 घंटे बॉम्बर उड़ाकर ईरान पर हमला कर सकता है लेकिन सवाल यह है कि जिस तरह से तेहरान जवाबी कार्रवाई की बात कर रहा है क्या उसकी मिसाइलें अमेरिका पहुंच पाएंगी? इसे समझने के लिए दुनिया का मैप देखना होगा. ईरान की लोकेशन और अमेरिका का मेनलैंड देखिए. ईरान के पास करीब 6 लाख एक्टिव जवानों की फौज है. यह दुनिया के 20 पावरफुल सैन्य ताकतों में 16वें पायदान पर आता है. इसके पास लंबी दूरी की मिसाइलें हैं, ड्रोन और एयर डिफेंस सिस्टम भी है लेकिन अमेरिका तक पहुंचना आसान नहीं है. फिर अमेरिका को जवाब कैसे देगा ईरान? इधर तेहरान ने मिसाइल हमले की तैयारी कर ली है. अगर अमेरिका का हमला होता है तो उसके निशाने पर एक दो नहीं, पूरे 8 देश होंगे. इसके लिए ईरान ने अपना एयरस्पेस अभी से बंद कर दिया हैं.
Related Posts
आपदा को लेकर दी गई चेतावनी, केरल सरकार ने नजरअंदाज की’, वायनाड भूस्खलन को लेकर बोले गृह मंत्री शाह
केरल सरकार पर तंज कसते हुए उन्होंने आगे कहा कि इस देश में राज्य सरकारें ऐसी हैं, जिन्होंने इस प्रकार की चेतावनी का उपयोग करके शून्य हताहत आपदा प्रबंधन (Zero Casualty Disaster Management) किया है। ओडिशा में जब नवीन पटनायक की सरकार थी, तब हमने सात दिन पहले साइक्लोन का अलर्ट भेजा, सिर्फ एक व्यक्ति […]
बारबाडोस सम्मेलन में भारत का नेतृत्व करेंगे ओम बिरला; संविधान की रक्षा के लिए सभी प्रयास करूंगा- रेड्डी
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला अक्तूबर में बारबाडोस में होने वाले राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन (सीपीसी) में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। यह सम्मेलन 5 से 12 अक्तूबर तक ब्रिजटाउन में आयोजित होगा। रविवार को ओम बिरला ने देशभर के विधानमंडलों के पीठासीन अधिकारियों के साथ बैठक कर सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा की। भारतीय दल में […]
पांचवें हफ्ते में भी दहाड़ रही ‘छावा’, 29वें दिन फिल्म ने फिर पकड़ी रफ्तार
लक्ष्मण उतेकर द्वारा निर्देशित और विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना द्वारा अभिनीत ‘छावा’ का आज सिनेमाघरों में पांचवां शुक्रवार था। चलिए जानते हैं फिल्म ने आज कितनी कमाई की। विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ की बॉक्स ऑफिस पर दहाड़ जारी है। फिल्म लगातार दमदार कमाई कर रही है। साथ ही अपनी तेज रफ्तार […]
