कीव में कहीं भी कर सकते हैं हमला; जेंलेस्की बोले- अफ्रीकी देशों का पीस प्लान बेतुका

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को बेलारूस में परमाणु हथियार तैनात करने की पुष्टि की। सेंट पीटर्सबर्ग इंटरनेशनल इकोनॉमिक फोरम को संबोधित करते हुए पुतिन ने कहा- रूस इन हथियारों का इस्तेमाल तभी करेगा जब उसकी सुरक्षा को खतरा होगा।

पुतिन ने NATO देशों को चेतावनी देते हुए कहा- रूस के पास उनसे ज्यादा परमाणु हथियार हैं और वो ये बात जानते हैं। इसलिए वो बार-बार हमारे साथ परमाणु संधि का कोशिश करते रहते हैं। यूक्रेन के जवाबी हमलों पर पुतिन ने कहा- यूक्रेन का काउंटर-ऑफेंसिव ज्यादा दिन तक नहीं चलेगा।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को बेलारूस में परमाणु हथियार तैनात करने की पुष्टि की। सेंट पीटर्सबर्ग इंटरनेशनल इकोनॉमिक फोरम को संबोधित करते हुए पुतिन ने कहा- रूस इन हथियारों का इस्तेमाल तभी करेगा जब उसकी सुरक्षा को खतरा होगा।

पुतिन ने NATO देशों को चेतावनी देते हुए कहा- रूस के पास उनसे ज्यादा परमाणु हथियार हैं और वो ये बात जानते हैं। इसलिए वो बार-बार हमारे साथ परमाणु संधि का कोशिश करते रहते हैं। यूक्रेन के जवाबी हमलों पर पुतिन ने कहा- यूक्रेन का काउंटर-ऑफेंसिव ज्यादा दिन तक नहीं चलेगा।

जेलेंस्की बोले- अफ्रीकी देश पुतिन को यूक्रेन के पॉलिटिकल कैदियों छोड़ने को कहें
उन्होंने अफ्रीकन लीडर्स से कहा- आपको पुतिन से यूक्रेन के पॉलिटिकल कैदियों को रिहा करने के लिए कहना चाहिए, जिन्हें उन्होंने 2014 में क्रीमिया पर हमले के दौरान बंदी बनाया था। ये शायद समझौते की तरफ पहला कदम हो सकता है। जेलेंस्की से मुलाकात के बाद शनिवार को अफ्रीकन लीडर्स जंग रोकने का के लिए अपना रोड मैप लेकर पुतिन से मुलाकात करेंगे।

वहीं अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने बेलारूस में रूस के टैक्टिकल न्यूक्लियर वेपन तैनात करने पर कहा- हमें ऐसे कोई संकेत नहीं मिले हैं कि रूस इन हथियारों का इस्तेमाल यूक्रेन के खिलाफ करने वाला है। हम पूरे हालात पर नजर बनाए हुए हैं। पुतिन के मुताबिक, गर्मियां खत्म होने तक वो बेलारूस में सभी टैक्टिकल परमाणु हथियार तैनात कर लेगा।

क्या होता है टैक्टिकल न्यूक्लियर वेपन
टैक्टिकल न्यूक्लियर वेपन वो हथियार होते हैं जो खास जगहों पर वार करने में सक्षम होते हैं। इनमें कई शहरों को एक साथ उड़ाने की ताकत नहीं होती है। टैक्टिकल न्यूक्लियर वेपन में कम रेंज की मिसाइल, आर्टिलरी शेल्स, जमीन से हवा में मार करने वाली मिसाइल और न्यूक्लियर वॉरहेड वाले टॉरपीडो जैसे कई हथियार शामिल होते हैं। हालांकि, अभी इसकी कोई जानकारी नहीं है कि रूस बेलारूस में ऐसे कितने हथियार तैनात करेगा।

रूस आखिर क्यों बेलारूस में तैनात कर रहा परमाणु हथियार
25 मार्च को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने बेलारूस में रूस के परमाणु हथियार तैनात करने की घोषणा की थी। पुतिन ने कहा था कि बेलारूस के राष्ट्रपति लुकाशेंको काफी समय से परमाणु हथियारों को उनके देश में तैनात करने की मांग कर रहे हैं। बेलारूस के साथ रूस के करीबी सैन्य संबंध हैं।

पुतिन ने कहा था कि रूसी परमाणु हथियारों की बेलारूस में तैनाती का कारण ब्रिटेन का यूक्रेन को आर्मर पियर्सिंग शेल मुहैया कराना है, जिसमें यूरेनियम होता है। पुतिन का कहना था कि परमाणु हथियारों को बेलारूस में रख कर रूस वही कर रहा है जो अमेरिका ने कई दशकों से बेल्जियम, जर्मनी, इटली, नीदरलैंड्स और तुर्की में परमाणु हथियारों को रख कर किया।

पुतिन ने यह भी कहा था कि रूस का ये कदम परमाणु हथियारों से जुड़ी किसी अंतरराष्ट्रीय संधि की अवहेलना नहीं करता है। जबकि, अमेरिका ने नाटो सहयोगियों के इलाके में हथियार तैनात कर संधि का उल्लंघन किया है। पुतिन ने यह साफ किया था कि बेलारूस में परमाणु हथियारों की देखरेख रूसी सैनिकों के हाथ में होगी। इससे परमाणु अप्रसार समझौते का कोई उल्लंघन नहीं होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

February 8, 2025
1:09 am

Welcome to Delhi News Channel, for advertisement related information or To become our media partner contact: +91 8383006191, +91 9891223775, +91 9818834041, +91 8800983159