इजरायल-ईरान के बीच जंग जारी है. दोनों ही देश लगातार एक दूसरे पर मिसाइलों से हमला कर रहे हैं. इस हमले में अमेरिका भी सीधे तौर पर शामिल हुआ है. उसने ईरान के 3 न्यूक्लियर साइट्स इस्फाहन, नतांज और फोर्डो पर हमला किया. इसके बाद से आग बबूला ईरान ने इजरायल पर तेजी से जवाबी कार्रवाई शुरू की. इजरायली डिफेंस फोर्स का दावा है कि IAF के 20 फाइटर जेट ने हमीदान, केरमानशाह और तेहरान में 30 से ज्यादा हथियारों का इस्तेमाल करके बम गिराए. IDF के मुताबिक ये हमले खुफिया जानकारी के आधार पर किए गए. वहीं इजरायल के हमले में ईरान के 9 सैनिकों की मौत हुई है, जिनमें से 7 इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के सदस्य थे. तेल अवीव में भी ईरान के हमले के खतरे को देखते हुए लगातार सायरन बज रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि अमेरिका की ओर से ईरान के परमाणु ठिकानों में किए गए हमले से ईरान को काफी नुकसान हुआ है. इसके अलावा अमेरिकी हमले को लेकर ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराची रूसी राष्ट्रपति के साथ गंभीर चर्चा को लेकर रूस पहुंचे हैं.भारत इजरायल-ईरान के बीच जारी जंग में अपने नागरिकों को वहां से सुरक्षित निकाल रहा है. इसके लिए 600 लोग 3 विमानों में बैठकर भारत लौटेंगे. नागरिकों को सबसे पहले भूमिमार्ग से जॉर्डन पहुंचाया जा रहा है. उसके बाद वे अम्मान से होते हुए भारत आएंगे.
Related Posts
कंगारुओं को 76 रन का टारगेट, पुजारा को छोड़ सब फ्लॉप; लायन को 8 विकेट
भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तीसरे टेस्ट में कंगारुओं को 76 रन का टारगेट मिला है। इंदौर के होलकर स्टेडियम में भारत दूसरी पारी में 163 रन पर सिमट गया। भारतीय टीम के ऑलआउट होते ही अंपायर्स ने बेल्स उठा लिए और स्टंप्स कर दिया। गुरुवार को मैच के दूसरे दिन मेहमान […]
लिंग जांच में अयोग्य मुक्केबाज के पंच से एथलीट घायल, हो रहा बवाल, भज्जी-कंगना की भी आई प्रतिक्रिया
अल्जीरिया की मुक्केबाज इमान खेलीफ गुरुवार को इटली की प्रतिद्वंद्वी एंजेला कारिनी के मुकाबले के महज 46 सेकेंड बाद हटने से पेरिस ओलंपिक का पहले दौर का मुकाबला जीत गईं। दिक्कत यह है कि खेलीफ कोई आम एथलीट नहीं हैं, उनके नाम कई विवाद शामिल रहे हैं और इसके बावजूद अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग फेडरेशन और अंतरराष्ट्रीय […]
एप्पल जासूसी मामले पर सरकार का पलटवार, ‘भारत ही नहीं 150 देशों को भेजा गया अलर्ट’
देश में विपक्षी नेताओं की कथित फोन टैपिंग के आरोपों के आरोपों पर बवाल मचा हुआ है. विपक्षी नेताओं का कहना है कि उन्हें एप्पल कंपनी की ओर से चेतावनी संदेश मिले हैं, जिसमें स्टेट-स्पांसर अटैकर्स उनके आईफोन और दूसरी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की जासूसी कर रहे हैं. इन आरोपों पर अब सरकार की ओर से […]
