दिल्ली राज्य वालीबॉल चैंपियनशिप आज से।

नई दिल्ली 19 दिसंबर। दिल्ली एमेच्योर वालीबॉल एसोसिएशन द्वारा दिल्ली राज्य सीनियर वालीबॉल चैंपियनशिप का आगाज
20 से 22 दिसंबर तक नाहरपुर वॉलीबॉल मैदान रोहिणी सेक्टर 7 पर किया जाएगा। जिसमें महिला पुरुषों वर्गों की तकरीबन 35 से अधिक टीमें एक दूसरे के खिलाफ चुनौती पेश करेगी। इनमें उत्तर रेलवे कस्टम इनकम टैक्स पावर लिमिटेड, दिल्ली प्रशासन आदि प्रमुख टीमें शामिल है।
एमेच्योर संगठन के अध्यक्ष सौरभ सुदन के अनुसार तीन दिनों तक चलने वाली चैंपियनशिप में 11 जिलों और विभिन्न विभागों की श्रेष्ठ टीमों के राज्य व अंतराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी शामिल होंगे। इस दौरान दिल्ली की तरफ से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वॉलीबॉल खेलने वाले खिलाड़ियों को भी आमंत्रित किया जाएगा। जिन्हें सम्मानित भी किया जाएगा। इसके अलावा दोनों वर्गों की विजेता विजेता टीमों को नगद पुरस्कार प्रमाण पत्र भी वितरित किया जाएंगे टूर्नामेंट का उद्घाटन स्थानीय निगम पार्षद व इंटरनेशनल खिलाड़ी पूर्व आईआरएस राज सिंह करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

January 22, 2026
12:23 pm

Welcome to News Chowkidar, for advertisement related information or To become our media partner contact: +91 8383006191, +91 9891223775, +91 9818834041, +91 8800983159