हरिद्वार ऑनलाइन दवाओं के बढ़ते कारोबार को लेकर ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट संगठन 20 मई को राष्ट्रीय व्यापी बंद करने जा रहा है। संगठन से जुड़े फार्मासिस्ट और मेडिकल स्टोर संचालकों ने हरिद्वार प्रेस क्लब में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर फार्मासिस्ट कारोबार में आ रही समस्याओं के बारे में बताया और राष्ट्रव्यापी बंद के बारे में जानकारी दी। फार्मासिस्टों के मुताबिक ऑनलाइन ई फार्मेसी के द्वारा लोगों को बिना डॉक्टर की सलाह के अनियंत्रित रूप से दवाइयां डिलीवर की जा रही हैं। जो लोगों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकती है साथ ही ई-कॉमर्स कंपनियों के मोटे डिस्काउंट से भी मेडिकल स्टोर संचालकों को भारी नुकसान हो रहा है। लिहाजा सरकार का ध्यान खींचने के लिए 20 मई को देश भर के करीब 12 लाख मेडिकल स्टोर बंद रहेंगे खबर हरिद्वार से सोनू कुमार
Related Posts
बोले- ड्यूटी टाइम पूरा हो गया; पैसेंजर्स को 6 घंटे बाद बाय रोड दिल्ली भेजा गया
लंदन से दिल्ली जा रही एअर इंडिया की इंटरनेशनल फ्लाइट को पायलट जयपुर में छोड़कर चले गए। पायलट का कहना था कि उनका ड्यूटी टाइम पूरा हो गया है। फ्लाइट में सवार पैसेंजर 6 घंटे तक जयपुर एयरपोर्ट पर परेशान होते रहे। बाद में बाय रोड उन्हें दिल्ली भेजा गया। दिल्ली में खराब मौसम की […]
चीन, US, रूस…UN में गरजी भारत की बेटी, महाशक्तियों को यूं लगाई जमकर फटकार
भारत समेत दुनिया के कई देशों की लंबी समय से चल रही मांग के बाद भी संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सुधारों पर कोई भी कार्रवाई आगे नहीं बढ़ पा रही है. दूसरे विश्वयुद्ध के बाद बने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अब भी 5 स्थायी सदस्यों (‘अमेरिका’, ‘चीन’, ‘रूस’, ‘फ्रांस’ और ‘ब्रिटेन’) का ही दबदबा बना हुआ […]
पाकिस्तान इस सजा का हकदार’, बुमराह के जश्न पर रिजिजू की प्रतिक्रिया; जीत के बाद बधाइयों का तांता
रिजिजू ने रऊफ को आउट करने के बाद बुमराह ने जो इशारा किया उसका स्क्रीनशॉट शेयर किया है। दरअसल, बुमराह ने रऊफ को औकात दिखाते हुए उनका बीच मैदान मजाक उड़ाया था। भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई में एशिया कप 2025 का फाइनल खेला गया, जिसे भारतीय टीम ने पांच विकेट से जीता। इस […]
