बांग्लादेश बोला- 1971 के नरसंहार के लिए माफी मांगें पाकिस्तान, दो दिवसीय दौरे पर ढाका पहुंचे डार

बांग्लादेश ने रविवार को पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार के समक्ष 1971 के युद्ध के लिए माफी मांगने सहित अन्य लंबित मुद्दों को उठाया। डार 2012 के बाद से ढाका की यात्रा करने वाले अपने देश के सबसे वरिष्ठ नेता हैं।

पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार इन दिनों बांग्लादेश दौरे पर हैं। एक दशक के बाद बांग्लादेश पहुंचे डार के सामने ढाका ने 1971 के नरसंहार का मुद्दा उठाया और कहा कि इसके लिए पाकिस्तान को माफी मांगनी चाहिए। 2012 के बाद पहली बार पाकिस्तान का कोई विदेश मंत्री आधिकारिक दौरे पर बांग्लादेश पहुंचा है। पिछली बार हीना रब्बानी खार विदेश मंत्री के तौर पर बांग्लादेश गई थीं।

डार दो दिवसीय यात्रा पर शनिवार को ढाका पहुंचे थे। उनकी यात्रा का उद्देश्य लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहीं शेख हसीना के अपदस्थ होने के बाद बांग्लादेश के साथ संबंधों को फिर से मजबूत करना है। उन्होंने अंतरिम सरकार के विदेश सलाहकार एम. तौहीद हुसैन के साथ बातचीत की। 

हुसैन ने डार के साथ बातचीत के बाद संवाददाताओं से कहा, हमने पाकिस्तानी विदेश मंत्री डार के साथ 1971 (मुक्ति संग्राम के दौरान नरसंहार) के लिए माफी मांगने या खेद व्यक्त करने व संपत्तियों पर दावे जैसे अनसुलझे मुद्दों को उठाया। हालांकि, 54 वर्षों की समस्याओं का एक ही दिन में समाधान होने की उम्मीद करना गलत होगा। हुसैन ने कहा, दोनों देशों ने इन मुद्दों पर अपनी-अपनी स्थिति प्रस्तुत की है। दोनों देश इस बात पर सहमत हुए हैं कि द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए ऐतिहासिक मुद्दों को बातचीत के जरिये सुलझाना जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

July 19, 2026
10:31 pm

Welcome to News Chowkidar, for advertisement related information or To become our media partner contact: +91 8383006191, +91 9891223775, +91 9818834041, +91 8800983159