मिडिल ईस्ट में यह अमेरिका का सबसे बड़ा सैन्य अड्डा; कतर ने अपना एयरस्पेस बंद किया

ईरान ने अपने परमाणु ठिकानों पर हमलों का बदला लेने के लिए कतर में अमेरिका के अल-उदीद एयर मिलिट्री बेस पर मिसाइलें दागी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कतर की राजधानी दोहा में कई धमाकों की आवाज सुनी गई है।

कतर ने कुछ देर पहले ही अपना एयरस्पेस बंद किया था। कतर में अल-उदीद एयरबेस मिडिल ईस्ट में अमेरिका का सबसे बड़ा सैन्य अड्डा है। यहां करीब 8,000 से 10,000 के बीच अमेरिकी सैनिक मौजूद हैं।

दोहा के ऊपर आग की लपटें दिखाई दी हैं। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि यह एयर डिफेंस सिस्टम या मिसाइल से निकली लपटें हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान ने इराक में अमेरिकी ठिकानों पर भी मिसाइलें दागी हैं। 10 मिसाइलें अल-उदीद एयरबेस की ओर और एक इराक में अमेरिकी सैन्य ठिकानों की ओर दागी गई।

इससे पहले दिन में सीरिया के हसाका प्रांत में एक अमेरिकी मिलिट्री बेस पर हमला हुआ था। हालांकि, यह हमला ईरान ने किया या नहीं, यह पता नहीं चला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

January 10, 2026
10:44 am

Welcome to News Chowkidar, for advertisement related information or To become our media partner contact: +91 8383006191, +91 9891223775, +91 9818834041, +91 8800983159