सीबीआई ने दिल्ली सरकार के दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड के कानून अधिकारी विजय मग्गो को शिकायतकर्ता से 5 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। विजय मग्गो ने 40 लाख रुपए रिश्वत मांगी थी। तलाशी के दौरान विजय मग्गो के घर से 3.79 करोड़ रुपए नकद बरामद हुए है। सीबीआई ने करोल बाग निवासी एक शिकायतकर्ता की शिकायत के आधार पर दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड के कानून अधिकारी विजय मग्गो, निजी व्यक्ति सतीश एवं अन्य अज्ञात व्यक्तियों सहित आरोपियों के विरुद्ध गुरुवार को मामला दर्ज किया। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि कानून अधिकारी विजय मग्गो ने पी.के. झा, प्रिंसीपल डायरेक्टर, दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड के साथ मिलीभगत करके उसकी दुकानों की सील खोलने के लिए 40 लाख रुपए रिश्वत मांगी ।
Related Posts
जम्मू में 80 यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, यूपी के 21 तीर्थयात्रियों की दर्दनाक मौत
जानकारी के मुताबिक, टूंगी मोड़ क्षेत्र में गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे एक बस संख्या UP-86 EC 4058 हरियाणा के कुरुक्षेत्र से यूपी और राजस्थान के श्रद्धालुओं को शिवखोरी, पौनी ले जा रही थी, जो हादसे का शिकार हो गई. जम्मू के पुंछ में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया. यहां सवारियों से भरी एक […]
भीषण भूकंप से डोली जापान की धरती, सुनामी को लेकर अलर्ट जारी
जापान में सोमवार 13 जनवरी 2025 को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.9 मापी गई. भूकंप के बाद से जापान में सुनामी को लेकर चेतावनी जारी की गई है. जापान मौसम विज्ञान एजेंसी की ओर से दक्षिण-पश्चिमी जापान में 6.9 की तीव्रता वाले भूकंप की सूचना दी […]
पुणे में बड़ा हादसा, पानी में समा गया इंद्रायणी नदी पर बना पुल, 4 लोगों की मौत; 20 से ज्यादा बहे
पुणे के तालेगांव में बड़ा हादसा हुआ है. इंद्रायणी नदी पर बना पुल टूटने से बड़ा हादसा हो गया. इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और 20 से ज्यादा लोगों के नदी के तेज पानी में बह गए. खबर पता लगते ही हड़कंप मच गया. हादसे को लेकर जिला कलेक्टर का बयान […]
