पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान ने मंगलवार को विभिन्न जिलों के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को शैक्षिक भ्रमण के लिए हवाई यात्रा के माध्यम से देश के प्रमुख शैक्षिक संस्थानों में भेजने की घोषणा की, ताकि छात्रों के ज्ञान के दायरे को और विस्तृत किया जा सके. उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए छात्रों की पीठ थपथपाते हुए मुख्य मंत्री ने लुधियाना को छोड़कर सभी जिलों के दसवीं और बारहवीं कक्षा में मेरिट में आए छात्रों से बातचीत करते हुए कहा कि यह सभी के लिए गर्व और संतुष्टि का क्षण है. उन्होंने कहा कि जहां छात्रों ने इस सफलता के लिए आधी-आधी रात तक मेहनत की है, वहीं इन छात्रों का मार्गदर्शन करने वाले माता-पिता और शिक्षकों का योगदान भी कम नहीं है. भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार ने इन छात्रों की उपलब्धियों को मान्यता देने के लिए इस तरह के समारोह का आयोजन किया है.
Related Posts
इस्राइल ने खत्म की ईरान की आंतरिक सलाहकार टीम, अकेले पड़े खामनेई; शादमानी की भी मौत
इस्राइल और ईरान की बीच जारी संघर्ष लगातार गहराता जा रहा है। इस्राइल लगातार के ईरान की सेना के शीर्ष नेताओं को निशाना बना रहा है। मंगलवार को इस्राइल ने ईरान के युद्धकालीन चीफ ऑफ स्टाफ अली शादमानी को मार गिराया है। इस्राइल और ईरान के बीच जारी संघर्ष में ईरान को भारी नुकसान हुआ […]
अरब सागर में मिसाइल ने सटीक निशाना मारा; 2 महीने पहले सुखोई से परीक्षण हुआ था
इंडियन नेवी ने अरब सागर में अपने जहाज से ब्रह्मोस का सफल परीक्षण किया है। DRDO द्वारा डिजाइन किए गए बूस्टर के साथ ब्रह्मोस मिसाइल ने अरब सागर में टारगेट पर सटीक हमला किया। मिसाइल का परीक्षण कोलकाता के बैटलशिप से किया गया। मिसाइल में स्वदेशी सामग्री बढ़ाने पर ब्रह्मोस एयरोस्पेस लगातार काम कर रहा […]
