इजरायल-ईरान के बीच जंग जारी है. दोनों ही देश लगातार एक दूसरे पर मिसाइलों से हमला कर रहे हैं. इस हमले में अमेरिका भी सीधे तौर पर शामिल हुआ है. उसने ईरान के 3 न्यूक्लियर साइट्स इस्फाहन, नतांज और फोर्डो पर हमला किया. इसके बाद से आग बबूला ईरान ने इजरायल पर तेजी से जवाबी कार्रवाई शुरू की. इजरायली डिफेंस फोर्स का दावा है कि IAF के 20 फाइटर जेट ने हमीदान, केरमानशाह और तेहरान में 30 से ज्यादा हथियारों का इस्तेमाल करके बम गिराए. IDF के मुताबिक ये हमले खुफिया जानकारी के आधार पर किए गए. वहीं इजरायल के हमले में ईरान के 9 सैनिकों की मौत हुई है, जिनमें से 7 इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के सदस्य थे. तेल अवीव में भी ईरान के हमले के खतरे को देखते हुए लगातार सायरन बज रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि अमेरिका की ओर से ईरान के परमाणु ठिकानों में किए गए हमले से ईरान को काफी नुकसान हुआ है. इसके अलावा अमेरिकी हमले को लेकर ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराची रूसी राष्ट्रपति के साथ गंभीर चर्चा को लेकर रूस पहुंचे हैं.भारत इजरायल-ईरान के बीच जारी जंग में अपने नागरिकों को वहां से सुरक्षित निकाल रहा है. इसके लिए 600 लोग 3 विमानों में बैठकर भारत लौटेंगे. नागरिकों को सबसे पहले भूमिमार्ग से जॉर्डन पहुंचाया जा रहा है. उसके बाद वे अम्मान से होते हुए भारत आएंगे.
Related Posts
मिस्र पर 170 अरब डॉलर कर्ज, 25% महंगाई दर; जानिए आखिर क्या चाहता है भारत
इस साल नई दिल्ली के राजपथ पर होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि हैं इजिप्ट, यानी मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतेह अल सिसी। कोविड-19 की शुरुआत से अब तक इजिप्ट करीब-करीब दिवालिया होता नजर आया है। कुल विदेशी कर्ज 170 अरब डॉलर और महंगाई दर करीब 25% हो चुकी है। कई लोगों के […]
पंजाबी बाग में मेट्रो पिलर से टकराई डीटीसी की बस, एक महिला की मौत; 25 यात्री घायल
दिल्ली के रोहतक रोड नजदीक पंजाबी बाग मेट्रो स्टेशन के पास 146 नंबर पिलर से सोमवार सुबह एक डीटीसी की इलेक्ट्रिक बस टकरा गई। इस हादसे में 24 से 25 लोग घायल और एक महिला की मौत हो गई है। पश्चिमी दिल्ली में एक बस हादसे का शिकार हो गई। रोहतक रोड के नजदीक पंजाबी […]
नई दिल्ली नगरपालिका परिषद ने एनडीसीसी कन्वेन्शन सेंटर में शिकायत निवारण सुविधा शिविर का आयोजन किया।
नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) ने अपने क्षेत्र के निवासियों और सेवा उपयोगकर्ताओं को सूचना, सुविधा और शिकायत निवारण प्रदान करने के लिए एनडीसीसी कन्वेन्शन सेंटर, नई दिल्ली में एक सुविधा शिविर का आयोजन किया। नई दिल्ली नगरपालिका परिषद के संबंधित अधिकारियों ने शिविर में जनता से 110 शिकायतें प्राप्त की। निवासियों की अधिकांश […]
