सीएम योगी ने कहा कि जिसके पास योग से तपा शरीर है वहां न रोग है, न बीमारी है और न ही बुढ़ापा है। इन तीनों से बचना है तो नियमित इसे अपनी कार्यशैली का हिस्सा बनाना होगा।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ किले की तलहटी के मैदान में योग किया। योग शिविर में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। लखनऊ से आए प्रशिक्षक अभिषेक मिश्रा, सुधीर प्रजापति, अनुसया नरवरे सभी को योग कराया। सीएम ने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि इस साल मुझे झांसी की इस ऐतिहासिक धरती पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम में आप सभी के साथ शामिल होने का मौका मिला है।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने योग करने के पहले शिविर में मौजूद लोगों से कहा कि भगवान शिव से चली यह परंपरा योगियों ने अलग-अलग कालखंड में पूरी दुनिया में फैलाया। एक समय था हम इसे विस्मत कर चुके थे लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के कारण हम अपने विरासत पर गौरव की अनुभूति कर रहे हैं। जिसके पास योग से तपा शरीर है वहां न रोग है, न बीमारी है और न ही बुढ़ापा है। इन तीनों से बचना है तो नियमित इसे अपनी कार्यशैली का हिस्सा बनाना होगा। इस साल के योग दिवस की थीम ‘स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग’ है।
