हरिद्वार ऑनलाइन दवाओं के बढ़ते कारोबार को लेकर ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट संगठन 20 मई को राष्ट्रीय व्यापी बंद करने जा रहा है। संगठन से जुड़े फार्मासिस्ट और मेडिकल स्टोर संचालकों ने हरिद्वार प्रेस क्लब में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर फार्मासिस्ट कारोबार में आ रही समस्याओं के बारे में बताया और राष्ट्रव्यापी बंद के बारे में जानकारी दी। फार्मासिस्टों के मुताबिक ऑनलाइन ई फार्मेसी के द्वारा लोगों को बिना डॉक्टर की सलाह के अनियंत्रित रूप से दवाइयां डिलीवर की जा रही हैं। जो लोगों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकती है साथ ही ई-कॉमर्स कंपनियों के मोटे डिस्काउंट से भी मेडिकल स्टोर संचालकों को भारी नुकसान हो रहा है। लिहाजा सरकार का ध्यान खींचने के लिए 20 मई को देश भर के करीब 12 लाख मेडिकल स्टोर बंद रहेंगे खबर हरिद्वार से सोनू कुमार
Related Posts
जेवलिन थ्रो में नीरज चोपड़ा ने गोल्ड, किशोर ने सिल्वर जीता; मेंस 400 मीटर रिले टीम भी नंबर-1
भारत ने 19वें एशियन गेम्स के 11वें दिन बुधवार को तीन गोल्ड जीते हैं। वर्ल्ड एंड ओलिंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा के बाद भारतीय टीम मेंस 4×400 मीटर रिले रेस में अव्वल रही। इस इवेंट की खास बात यह रही कि सिल्वर मेडल भी भारत की झोली में आया। भारत के किशोर कुमार दूसरे नंबर पर […]
पाकिस्तान को भारत ने बराक 8 मिसाइल से दिया करारा जवाब, जानिए क्या है इसकी खासियत
पाकिस्तान की घुसपैठ की कोशिश का भारत ने करारा जवाब दिया। भारत ने एस-400 मिसाइल, आकाश मिसाइल के साथ ही बराक 8 मिसाइल के जरिये पाकिस्तान को पस्त कर दिया। आइए जानते हैं बराक 8 मिसाइल की खासियत क्या है… पाकिस्तान की ओर से गुरुवार को हुई घुसपैठ की कोशिश का भारत ने करारा जवाब […]
राज्य मंत्री – श्रीमती मीनाक्षी लेखी ने लोधी रोड पर नवीनीकृत सार्वजनिक पुस्तकालय का उद्घाटन किया.
नई दिल्ली, 21 फरवरी 2024. भारत सरकार की विदेश एवं संस्कृति राज्यमंत्री, – श्रीमती मीनाक्षी लेखी ने आज वीर सावरकर पार्क, लोधी रोड, नई दिल्ली मे नई दिल्ली नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष – श्री अमित यादव और सचिव – श्री कृष्ण मोहन उप्पू की उपस्थिति में नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) द्वारा पुनर्निर्मित एक […]
