CM योगी बोले – अधिकारी न सुनें तो मुझे बेझिझक बताएं, जरूरतमंदों के पक्के आवास को लेकर की बड़ी घोषणा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिन जरूरतमंदों को अभी तक पक्का मकान नहीं मिल पाया है, उन्हे प्रधानमंत्री आवास योजना या मुख्यमंत्री आवास योजना के दायरे में लाकर पक्के आवास की सुविधा उपलब्ध कराई जाए.

लखनऊ में जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, योगी ने मंगलवार को अपने सरकारी आवास पर जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों को यह निर्देश दिया. जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने 200 से अधिक लोगों से मुलाकात की.

‘आप सबको चिंता करने की जरूरत नहीं है’
बयान के मुताबिक,मुख्यमंत्री ने फरियादियों से कहा, ‘आपकी हर समस्या का समयबद्ध, पारदर्शी एवं संतोषजनक तरीके से निस्तारण किया जाएगा. आप सबको चिंता करने की जरूरत नहीं है. अगर अधिकारी आपकी समस्या के निस्तारण में हीलाहवाली करते हैं, तो मुझे बेझिझक बताएं. उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी.’

बयान के अनुसार, योगी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिन जरूरतमंदों को अभी पक्का मकान नहीं मिल पाया है, उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना या मुख्यमंत्री आवास योजना के दायरे में लाकर पक्के आवास की सुविधा उपलब्ध कराई जाए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 24, 2026
12:24 am

Welcome to News Chowkidar, for advertisement related information or To become our media partner contact: +91 8383006191, +91 9891223775, +91 9818834041, +91 8800983159